रेलवे के पानी में मिला ई. कोलाई, 458 स्टेशन जांच में फेल

Follow Us

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर सीएजी की रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संसद में पेश रिपोर्ट के मुताबिक, कई स्टेशनों के वाटर कूलर से लिए गए पानी के नमूनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया पाया गया। यह बैक्टीरिया आमतौर पर मानव मल से होने वाले प्रदूषण का संकेत माना जाता है।

सिनसिनाटी में फिर हारीं वीनस, लगातार 13वीं एकल हार से बढ़ी मुश्किलें

ऑडिट के दौरान दक्षिणी रेलवे के कोयंबटूर और पलक्कड़, दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद, मध्य रेलवे के CSMT, कल्याण, लोनावला और भिवंडी रोड तथा पूर्वी रेलवे के मधुपुर स्टेशन से पानी के नमूने लिए गए थे। इनमें ई. कोलाई की मौजूदगी सामने आई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2022-23 और 2023-24 के दौरान कई अन्य स्टेशनों के पानी में भी यह बैक्टीरिया मिला था।

वर्ल्ड कप जीतने को बेताब भारत, हरमनप्रीत ने जताया खिताब का भरोसा

CAG ने 512 स्टेशनों की सुविधाओं की जांच की, जिसमें 458 स्टेशन निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। बड़े स्टेशनों पर भी साफ-सफाई, कूड़ेदान, बैठने की व्यवस्था, पानी के नल और सूचना बोर्ड जैसी सुविधाओं में कमियां मिलीं। CAG ने रेलवे बोर्ड को पानी की नियमित जांच और निर्धारित गुणवत्ता प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन की सिफारिश की है।

डेट फंड्स क्या हैं और इनमें कैसे करें निवेश? जानिए फायदे और जोखिम