न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रनों का लक्ष्य

Follow Us

माउंट मॉन्गानुई। विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत के खिलाफ 333 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और टिम साइटर्फ की सलामी जोड़ी ने 85 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। साइफर्ट ने 48गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रन बनाये। इसके बाद अक्षर पटेल ने निक केली (चार) और आकिब नबी ने डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट (आठ) का शिकार कर भारत की मैच में वापसी कराई। फ़िन ऐलन विल यंग के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव काे मजबूत किया।

राशिद ‘जादूगर’ हैं लेकिन टीम में वापसी की गारंटी नहीं: हैरी ब्रूक

अक्षर पटेल ने 32वें ओवर में फिन ऐलन (41) का शिकार कर इस साझेदारी का अंत किया। उन्होंने 30 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाये। इसके बाद नमन धीर ने शतक बना चुके विल यंग का शिकार कर लिया। विल यंग ने 108 गेंदों में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 125 रनों की पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल (15) को बराड़ और कप्तान मिचेल सैंटनर (24) को अर्शदीप सिंह ने आउटकर भारत की एक बार फिर से मैच में वापसी करा दी। आखिरी ओर तक भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा। 48वें ओवर में नबी ने क्रिस्टियन क्लार्क (22) को आउट किया। इसके बाद 50वें ओवर कर रहे आकिब नबी के इस ओवर में मैट हेनरी (दो) और मैथ्यू फ़िशर (एक) को रनआउट हुये और न्यूजीलैंड की पारी 333 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से आकिब नबी , गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। नमन धीर और अर्शदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावे ‘पूरी तरह बकवास’: पैट कमिंस