रायपुर । मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रायपुर जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जोरा में आयोजित होगा।इस योजना के तहत जिले में निवास करने वाले 18 से 45 वर्ष आयु के इच्छुक युवक-युवतियां अपनी रुचि के अनुसार रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, योगा इंस्ट्रक्टर, होम हेल्थ एड, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) जैसे पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Read more:- सीजीएचबी दाण्डिक ब्याज और जलप्रदाय शुल्क सरचार्ज में 50 प्रतिशत छूट देगा
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को संबंधित कार्य का तकनीकी ज्ञान देने के साथ-साथ कंप्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। योजना का उद्देश्य युवाओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
इच्छुक युवक-युवतियां अधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण के लिए कार्यालयीन नंबर 0771-2443066 तथा मोबाइल नंबर 9109321845 और 9399791163 पर संपर्क कर सकते हैं और इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने कौशल को और बेहतर बनाकर रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
Read more:- फर्जी दस्तावेजों से कराया प्रसव – नवजात को बेचने के मामले में 6 आरोपी हिरासत में
