पर्थ। महली बियर्डमैन (छह विकेट) और स्पेंसर जॉनसन (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 33.4 ओवरों में 131 रनों के स्कोर पर समेट दिया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाज शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे संघर्ष करते देखे गये। छठे ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने बेन डकेट (नौ) को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया।
इसके बाद जेवियर बार्टलेट ने टॉम बैंटन (25) का शिकार कर लिया। इसके बियर्डमैन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। एक समय इंग्लैंड ने 65 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिये थे। ऐसे समय गस ऐटकिंसन और विल जैक्स ने नौवें विकेट लिए 37 रन जोड़कर इंग्लैंड के स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। 31वें ओवर में बियर्डमैन ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। विल जैक्स ने 47 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। 34वें ओवर में बियर्डमैन ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर इंग्लैंड की पारी का 131 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से महली बियर्डमैन ने 7.4 ओवरों में 24 रन देकर छह विकेट झटके। स्पेंसर जॉनसन को तीन विकेट मिले। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
राशिद ‘जादूगर’ हैं लेकिन टीम में वापसी की गारंटी नहीं: हैरी ब्रूक
