कुलदीप यादव टेस्ट टीम से बाहर, गुरनूर बरार को किया गया शामिल

Follow Us

मुम्बई। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया है, जबकि कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यह घोषणा की। गुरनूर वेलिंगटन में टेस्ट टीम से जुड़ेंगे और इस वजह से, पांचवें और आखिरी वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय टीम की ओर से बताया गया कि इस आखिरी मैच के लिए किसी रिप्लेसमेंट नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, कुलदीप पांचवें वनडे के बाद घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए भारत लौट आएंगे।

अमेरिका में घंटों की रुकावट के बाद उड़ानों के प्रस्थान पर लगी रोक हटी

इस बीच, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वेलिंगटन में टेस्ट टीम में शामिल हो गए हैं। पंत को न्यूज़ीलैंड जाने से पहले 12 नवंबर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिल गया था। भारत टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे उम्र के कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी