पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का बड़ा एक्शन, डोभाल ने बताया कैसे बना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का प्लान

Follow Us

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी रणनीति को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कई अहम बातें साझा की हैं। डिस्कवरी की डॉक्युसीरीज ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ में डोभाल ने बताया कि हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे मामले की जानकारी तुरंत जुटाने और जिम्मेदार आतंकियों तक पहुंचने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। डोभाल के मुताबिक, उस समय प्रधानमंत्री सऊदी अरब के दौरे पर थे। स्वदेश लौटने के बाद एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान और उनकी लोकेशन का पता लगाने पर विशेष जोर दिया गया।

रेलवे के पानी में मिला ई. कोलाई, 458 स्टेशन जांच में फेल

उन्होंने बताया कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने तेजी से काम किया और हमले से जुड़े इनपुट जुटाए। इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की जान गई थी। डोभाल ने कहा कि, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति अब बेहद स्पष्ट है और देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन की सफलता में खुफिया एजेंसियों की भूमिका को भी अहम बताया।

सिनसिनाटी में फिर हारीं वीनस, लगातार 13वीं एकल हार से बढ़ी मुश्किलें