हाथी द्धारा कुचले जाने पर युवक की मौत

Follow Us

रामानुजगंज। ग्राम शिवपुर निवासी शिवप्रसाद सिंह के पिता इन्द्रनाथ सिंह की रविवार सुबह नर हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5:30 बजे शिवपुर जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया गया कि इन्द्रनाथ सिंह भैंस चराने के लिए जंगल की ओर गए थे, इसी दौरान झारखंड की ओर से आए एक नर हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी द्वारा कुचल दिए जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंजर दिलरुबा बानो ने बताया कि झारखंड की ओर से एक नर हाथी शिवपुरी जंगल क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान भैंस चराने गए ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वन विभाग द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल लाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा हाथी की मौजूदगी और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।


Read more :- गांधी मैदान में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, रामानुजगंज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस


रेंजर दिलरुबा बानो ने बताया कि वन विभाग लगातार सुबह-शाम प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने तथा हाथियों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण जंगल में चले जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत से आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।