घर घुसकर महिला से छेडख़ानी

Follow Us

महासमुंद। बसना पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट के मामले में जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट लिखाई है कि 26 जून की रात घर में थी, तभी करीब 09.30 बजे गांव का नरोत्तम रौतिया उसके घर अंदर घुस गया। जब उसने उससे पूछा कि मेरे घर क्यों आए हो, तब उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके कपड़े फाड़ दिया। जब वह भाग कर पड़ोसी के घर गई तब उसने वहां भी पहुंचकर मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 331(2), 351(2), 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।