दुर्ग। 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर दुर्ग शहर देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया तथा नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रगान की गूँज और भारत माता के जयकारों के बीच उन्होंने ध्वजारोहण कर वीरों की शहादत को नमन किया।इन प्रमुख स्थलों पर हुआ ध्वजारोहण:गांधी प्रतिमा एवं गांधी चौक (इंदिरा मार्केट),राजीव भवन, दुर्ग,काली मंदिर परिसर (इंदिरा मार्केट),वाणी रियल टैलेंट अकादमी, पंचशील नगर,दुर्ग रोडवेज एवं साई द्वार (सिविल लाइंस),शक्ति नगर एवं कुआँ चौक (वार्ड-16),बमलेश्वरी कॉलोनी, बोरसी.
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने विचारोत्तेजक और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया: “15 अगस्त उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण हम आज़ाद भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं, जो हमें हर दिन अपने अधिकार और कर्तव्य याद दिलाती है। आज़ादी का वास्तविक अर्थ संविधान के हर एक शब्द की रक्षा करना, लोकतंत्र को मजबूत बनाना और समाज के हर व्यक्ति को बराबरी का हक दिलाना है।”
*दुर्गवासियों के नाम अरुण वोरा का संदेश*
मेरे प्रिय दुर्गवासियों,80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं दुर्ग शहर के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।दुर्ग हमेशा से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और जनभागीदारी की मिसाल रहा है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। दुर्ग की पहचान यहाँ के जागरूक, मेहनती और एकजुट नागरिकों से है।आइए हम सब मिलकर अपने दुर्ग को और सशक्त बनाएं।यही सच्चे अर्थों में आज़ादी का उत्सव होगा।
