धनतेरस पर छत्तीसगढ़ में बाजारों की बल्ले-बल्ले, कारोबार 10 हजार करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

Follow Us

रायपुर। दीपावली की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। धनतेरस के दिन खरीदारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोने-चांदी से लेकर कार, बाइक, मोबाइल और घरेलू सामान तक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कारोबारी संगठनों के शुरुआती आकलन के मुताबिक, धनतेरस पर प्रदेश में 8 से 10 हजार करोड़ रुपये तक का व्यापार होने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में ही कारोबार करीब 1 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बनी रही। सराफा दुकानों में आभूषणों की मांग रही तो ऑटोमोबाइल शोरूम में नए वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंचे। इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, बर्तन और मिठाई की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई। कई प्रमुख बाजारों में भीड़ इतनी अधिक रही कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।

व्यापारियों का मानना है कि इस बार त्योहारी सीजन में ग्राहकों ने खुलकर खर्च किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि कई सरकारी और निजी संस्थानों में शुक्रवार को कर्मचारियों को बोनस मिला है। इसका असर आगामी खरीदारी पर भी देखने को मिल सकता है। शनिवार और रविवार को बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।

देश भर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में सुबह कोहरे की दस्तक

इन सेक्टरों में जमकर बरसा पैसा
धनतेरस के दौरान कारोबार के अनुमानित आंकड़ों पर नजर डालें तो सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर सबसे आगे रहे। अलग-अलग क्षेत्रों में अनुमानित व्यापार इस प्रकार है—

व्यापारिक क्षेत्र रायपुर छत्तीसगढ़

  • सराफा 200 करोड़ 2,500 करोड़
  • ऑटोमोबाइल 150 करोड़ 2,500 करोड़
  • इलेक्ट्रॉनिक्स 250 करोड़ 1,500 करोड़
  • रियल एस्टेट 75 करोड़ 500 करोड़
  • कपड़ा, बर्तन, गिफ्ट और मिठाई 250 करोड़ 1,000 करोड़

रायपुर में किराये के मकान में मिले मां-बेटे के शव, कई दिनों से घर में थे बंद; जांच में जुटी पुलिस

वीकेंड पर कारोबार बढऩे की उम्मीद
धनतेरस के बाद भी बाजारों में रौनक कम होने के आसार नहीं हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी तथा बोनस की राशि मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी के लिए निकलने की संभावना है। कारोबारियों को उम्मीद है कि सप्ताहांत की बिक्री से व्यापार के आंकड़े और ऊपर जाएंगे। अब सबकी नजरें दीपावली तक होने वाली खरीदारी पर टिकी हैं।