दीप पर्व पर रोशनी से जगमगाया दलदल सिवनी मुख्य मार्ग, 109 पोलों पर लगाई गईं 218 नई स्ट्रीट लाइटें

Follow Us

उषा प्राइड बिल्डिंग से साइंस सेंटर नाला मार्ग तक हुआ प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ, विधायक मोतीलाल साहू ने बटन दबाकर किया लोकार्पण

रायपुर। दीप पर्व के अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दलदल सिवनी मुख्य मार्ग को रोशनी की नई सौगात मिली है। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-9 द्वारा उषा प्राइड बिल्डिंग से दलदल सिवनी मुख्य मार्ग होते हुए साइंस सेंटर नाला मार्ग तक 109 विद्युत पोलों पर 218 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इससे पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा है और क्षेत्रवासियों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सुविधा मिलेगी।

इस नई प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने बटन दबाकर किया। इस अवसर पर नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष सुमन पाण्डेय, एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, जोन-9 अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षद मोहन लाल साहू एवं प्रभा विश्वकर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ता मनोज विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

दुर्ग शहर और नंदिनी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही रात 11 बजे तक प्रतिबंधित, 16 नवंबर तक लागू रहेगा आदेश

कार्यक्रम में जोन-9 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, नवयुवक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

नई स्ट्रीट लाइटें लगने से दलदल सिवनी मुख्य मार्ग पर रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। विशेषकर दीप पर्व के दौरान क्षेत्र में बेहतर रोशनी से नागरिकों को राहत मिलेगी। नगर निगम जोन-9 की इस पहल को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।