रायपुर में किराये के मकान में मिले मां-बेटे के शव, कई दिनों से घर में थे बंद; जांच में जुटी पुलिस

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किराये के मकान के अंदर मां और बेटे के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जय जी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख के रूप में हुई है। दोनों छोटा अशोक नगर स्थित मकान में पिछले करीब चार वर्षों से किराये पर रह रहे थे। फिलहाल दोनों की मौत की वजह सामने नहीं आई है।

कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां-बेटे पिछले तीन से चार दिनों से आसपास के लोगों को नजर नहीं आए थे। इस बीच मकान के कमरे से दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की, जहां महिला का शव फर्श पर और बेटे का शव बिस्तर पर मिला।

फैमिली कोर्ट के जज पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में कार्रवाई, सरकंडा टी आई प्रदीप आर्य लाइन अटैच

ऑनलाइन पढ़ाती थीं महिला, बेटा लंबे समय से था बीमार
बताया जा रहा है कि जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं। वहीं उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था और उसका उपचार जारी था। दोनों की अचानक मौत से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (स्नस्रु) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। वहीं गुढिय़ारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मां-बेटे की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।