Dhanteras Shopping 2026: धनतेरस आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। कोई सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की तैयारी करता है, तो किसी की पसंद नए बर्तन और घरेलू सामान होते हैं। वहीं, घर के बड़े-बुजुर्ग इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लिए खरीदारी की शुभ वस्तु अलग हो सकती है?
दरअसल, सभी 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग हैं और ज्योतिष में इन ग्रहों का संबंध विशेष धातुओं और वस्तुओं से माना गया है। ऐसे में धनतेरस पर राशि के अनुकूल चीजें खरीदना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस साल 6 नवंबर 2026 को धनतेरस मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए सोना, चांदी, बर्तन या झाड़ू में से क्या खरीदना बेहतर रहेगा।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर तांबे की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जा सकता है। आप तांबे का कलश, लोटा या थाली घर ला सकते हैं। इसके अलावा लाल रंग के डिब्बे में रखकर सोने का छोटा सिक्का खरीदना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस राशि के लोगों को स्टील और लोहे की वस्तुओं की खरीदारी से बचना चाहिए।
सबसे शुभ: तांबे का लोटा, कलश या थाली।
दूसरा विकल्प: लाल रंग के डिब्बे में रखा सोने का छोटा सिक्का।
बचें: स्टील और लोहे की चीजों से।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए चांदी से बनी चीजें विशेष शुभ मानी जाती हैं। धनतेरस पर चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीद सकते हैं। इसके अलावा चांदी की पायल और बिछिया भी अच्छा विकल्प हैं। इस राशि के लोगों को काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
सबसे शुभ: चांदी का सिक्का या चांदी की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति
दूसरा विकल्प: चांदी की पायल या बिछिया
बचें: काले रंग की वस्तुओं से।
ट्रस्टी मार्क डेनिस ने अमेरिका क्रिकेट के तीन स्वतंत्र निदेशक किये नियुक्त
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए चांदी का सिक्का या कांसे के बर्तन खरीदना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा पढ़ाई और कामकाज में इस्तेमाल होने वाली किताबें, कलम या कोई उपयोगी गैजेट भी खरीद सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस राशि के जातकों को कांच और धारदार वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए।
सबसे शुभ: चांदी का सिक्का या कांसे का बर्तन।
दूसरा विकल्प: पढ़ाई या काम से जुड़ा गैजेट, किताबें, कलम।
बचें: कांच और धारदार वस्तुओं से।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। आप चांदी का गिलास, कटोरी या चम्मच घर ला सकते हैं। सफेद रंग के बर्तन या मोती से जुड़ी वस्तुएं भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इस दिन लोहे से बनी चीजों की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है।
सबसे शुभ: चांदी का गिलास, कटोरी या चम्मच
दूसरा विकल्प: मोती से जुड़ी कोई वस्तु या सफेद रंग का बर्तन
बचें: लोहे की वस्तुओं से।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। धनतेरस पर सोने का सिक्का या आभूषण खरीद सकते हैं। बजट के अनुसार तांबे का कलश या सूर्य की आकृति भी घर ला सकते हैं। हालांकि, बड़ी खरीदारी के लिए कर्ज लेने या ईएमआई का बोझ बढ़ाने से बचें।
सबसे शुभ: सोने का सिक्का या सोने का आभूषण
दूसरा विकल्प: तांबे का सूर्य या तांबे का कलश
बचें: उधार या EMI पर बड़ी खरीदारी से।
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की कार्रवाई पर दीपक बैज का बड़ा दावा
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए चांदी की गणेश प्रतिमा खरीदना अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा स्टेशनरी, नई बही-खाता या कामकाज से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं। इस राशि के जातकों को खरीदारी के दौरान बजट का विशेष ध्यान रखना चाहिए और अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए।
सबसे शुभ: चांदी की गणेश मूर्ति
दूसरा विकल्प: स्टेशनरी, बही-खाता या काम से जुड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान
बचें: जरूरत से ज्यादा खर्च से बचें।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए चांदी के बर्तन या सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर की सजावट का सामान, इत्र और सौंदर्य से जुड़ी वस्तुएं भी खरीदी जा सकती हैं। इस बार शुक्र की वक्री चाल को देखते हुए महंगी वस्तुओं की खरीदारी में जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर फैसला लें।
सबसे शुभ: चांदी के बर्तन, चांदी का सिक्का
दूसरा विकल्प: घर सजाने का सामान, इत्र या सौंदर्य से जुड़ी वस्तु
ध्यान दें: बहुत महंगी खरीदारी सोच-समझकर करें।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए तांबे के बर्तन और सोने का सिक्का खरीदना अच्छा माना जाता है। यदि आप लंबे समय से जमीन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में उससे जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। इस राशि के जातकों को काले कपड़े और नुकीली वस्तुएं खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है।
सबसे शुभ: तांबे के बर्तन या सोने का सिक्का
दूसरा विकल्प: जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा टोकन
बचें: काले कपड़ों और नुकीली वस्तु
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। आप पीतल का कलश, लोटा या दीपक घर ला सकते हैं। इसके अलावा सोने का सिक्का या आभूषण भी खरीद सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, पीली वस्त्र सामग्री में लपेटकर खरीदारी की वस्तु घर लाना शुभ माना जाता है।
सबसे शुभ: पीतल का कलश, लोटा या दीपक
दूसरा विकल्प: सोने का आभूषण या सिक्का
खास सलाह: पीले कपड़े में लपेटकर घर लाएं।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर नई झाड़ू और चांदी का सिक्का खरीदना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा स्टील के बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं। इस राशि के लोगों को लोहे की वस्तुओं और काले तिल की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है।
सबसे शुभ: नई झाड़ू और चांदी का सिक्का
दूसरा विकल्प: स्टील के बर्तन
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए नई झाड़ू और चांदी से बनी छोटी वस्तु खरीदना शुभ हो सकता है। यदि आप पहले से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में इसकी खरीदारी कर सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस राशि के लोगों को लोहे और कांच की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए।
सबसे शुभ: नई झाड़ू और चांदी का कोई छोटा सामान
दूसरा विकल्प: वाहन
बचें: लोहे और कांच की वस्तु
मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए धनतेरस पर सोने का सिक्का या आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पीतल के बर्तन और धार्मिक पुस्तकें भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इस राशि में शनि की स्थिति को देखते हुए नई झाड़ू खरीदना भी शुभ माना गया है।
सबसे शुभ: सोने का सिक्का या आभूषण
दूसरा विकल्प: पीतल के बर्तन या धार्मिक पुस्तक
खास सलाह: शनि आपकी राशि में हैं, इसलिए साथ में नई झाड़ू भी जरूर लें।

