पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री व टीएमसी के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का संदिग्ध हालात में शव बरामद, मिला सुसाइड नोट

Follow Us

रामपुरहाट (बीरभूम)। स्वतंत्रता दिवस के महज दो दिन बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बेहद स्तब्ध कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता, राज्य के पूर्व शिक्षा व कृषि मंत्री और विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी (70) की पार्टी कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित उनके आवास के पास बने पार्टी दफ्तर में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का बड़ा एक्शन, डोभाल ने बताया कैसे बना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का प्लान

जानकारी अनुसार,घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी सामग्री का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। मृतक के भाई प्रशांत बनर्जी के अनुसार, दफ्तर के दरवाजे के एक छोटे छेद से अंदर रस्सी लटकती दिखी। एक दिन पहले ही उन्होंने (आशीष बनर्जी ने) बड़े उत्साह के साथ तिरंगा फहराया था और बीती रात तक उनका व्यवहार पूरी तरह सामान्य था।

अटल जी के विचारों और दूरदर्शी नेतृत्व से मजबूत हुई छत्तीसगढ़ की पहचान, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी बीरभूम में जमीनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। हालांकि, 2026 के हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुव साहा से शिकस्त मिली थी। बीरभूम की 11 में से 6 सीटों पर भाजपा की जीत के बाद, बनर्जी ने जून में ही TMC जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पुलिस अब हार के तनाव और सुसाइड नोट के आधार पर सभी संभावित कोणों से मामले की पड़ताल कर रही है।

रेलवे के पानी में मिला ई. कोलाई, 458 स्टेशन जांच में फेल