बीजापुर। जिले के भद्राकाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा बाजार की आड़ में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान 156 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए सभी 156 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भद्राकाली में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) और सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4 एवं 13 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
