आदिवासी लोक कला महोत्सव 11 नवंबर को, नर्तक दलों से आवेदन आमंत्रित

Follow Us

10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक करें आवेदन, राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये

कोरिया। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले आदिवासी लोक कला महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन 11 नवंबर को किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक आदिवासी लोक कला एवं नर्तक दल 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरिया में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा प्रतिवर्ष यह महोत्सव आयोजित किया जाता है। महोत्सव में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।
विभाग ने इच्छुक आदिवासी नर्तक दलों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।