गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई , करीब एक घंटे में स्थिति को नियंत्रित कर सब ठीक किया

Follow Us

दुर्ग । राजनांदगांव बाईपास स्थित डी-मार्ट के सामने शनिवार रात सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे में स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कर दिया। समय पर की गई कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली।
रात्रि करीब 9 बजे अनुराग कूरियर कंपनी के वाहन क्रमांक ष्टत्र 10 ष्टष्ठ 2598 में रखे सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने सभी थाना एवं यातायात पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया।

नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया गया। टैंकर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा घेरा बनाया गया और फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर बुलाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए।
पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से टैंकर को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे किया गया। इसके बाद महज एक घंटे के भीतर मार्ग पर आवागमन पुन: सुचारु करा दिया गया।


Read more : – बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर


आपात स्थिति के दौरान आम नागरिकों, ट्रक चालकों एवं अन्य वाहन चालकों ने भी संयम, सतर्कता और समझदारी का परिचय दिया। लोगों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा उपायों में सहयोग करते हुए दिए गए निर्देशों का पालन किया।
दुर्ग पुलिस की तत्परता, संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और आमजन के सहयोग से संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाल लिया गया।