एशियाड में फाइनल की राह पर भारत, बारिश ने तय किया सेमीफाइनल का विरोधी

Follow Us

आइची नागोया। एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के एक सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। बारिश के कारण नेपाल और श्रीलंका के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका ने अंतिम-चार में जगह बनाई। अब भारत का सामना श्रीलंका से होगा। दूसरी ओर पाकिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। दोनों सेमीफाइनल एक अक्तूबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच तीन अक्तूबर को होंगे। बांग्लादेश और मलयेशिया के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। ऐसे में क्वार्टर फाइनल के चारों मुकाबले बारिश के कारण रद्द करने पड़े और बेहतर रैंकिंग वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।

बारिश ने तय किया भारत का विरोधी
नेपाल और श्रीलंका के बीच क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण नहीं हो सका। मुकाबला रद्द होने पर बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका आगे बढ़ गया। इस तरह भारत के सेमीफाइनल का विरोधी तय हो गया है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल एक अक्तूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

जल्द लॉन्च होंगी 3 नई कारें: शानदार माइलेज और एडवांस फीचर्स से रहेंगी लैस, देखें पूरी लिस्ट

सेमीफाइनल धुला तो भारत को फायदा
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल में भी बारिश का खतरा रहता है तो रैंकिंग अहम भूमिका निभाएगी। अगर मुकाबला बारिश के कारण धुल जाता है, तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। भारत (नंबर-1 टीम) की रैंकिंग श्रीलंका के नौवें स्थान से बेहतर है। यानी टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में मैदान पर जीत दर्ज करना जरूरी नहीं होगा, बशर्ते बारिश मैच को पूरी तरह प्रभावित कर दे।

पाकिस्तान के सामने भी यही समीकरण
दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। पाकिस्तान की टी20 रैंकिंग छह है, जबकि बांग्लादेश आठवें स्थान पर है। ऐसे में अगर पाकिस्तान का सेमीफाइनल भी बारिश के कारण रद्द होता है, तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान फाइनल में पहुंच जाएगा।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,700 के नीचे

भारत-पाकिस्तान फाइनल संभव
इन समीकरणों के कारण एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबले की संभावना बनी हुई है। अगर दोनों टीमें एक अक्तूबर को अपने-अपने सेमीफाइनल जीतती हैं, तो तीन अक्तूबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी। वहीं, दोनों टीमों के सेमीफाइनल हारने पर उसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए दोनों की भिड़ंत हो सकती है। या फिर पाकिस्तान यह मनाए कि उसका सेमीफाइनल मुकाबला बारिश से धुल जाए। बांग्लादेश की टीम अगर सेमीफाइनल जीतती है और इधर भारत फाइनल में पहुंचता है तो फिर पाकिस्तान ब्रॉन्ज के लिए खेलेगा।

बहरहाल फैंस भारत-पाकिस्तान फाइनल का ही इंतजार कर रहे हैं। यह मुकाबला एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की पहली आमने-सामने की भिड़ंत भी बन सकता है। भारत मौजूदा चैंपियन है। उसने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था। मान लीजिए भारत अगर फाइनल में पहुंचता है और खिताबी मुकाबला भी बारिश से धुल जाता है तो टीम इंडिया स्वर्ण पदक जीतेगी, क्योंकि टीम की रैंकिंग सबसे अच्छी है।

अमेरिका में एस्सार ग्रुप लगाएगा देश का बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने निवेश को लेकर किया बड़ा एलान

श्रीलंका स्क्वॉड: अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिडु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशन हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, थरिंदु रत्नायके, वानुजा सहान, सोहन डी लिवेरा, गरुका संकेत