एशियन गेम्स 2026: लवलीना फाइनल में स्पिन, गोल्डन से एक कदम दूर, प्रिया को कांस्य पदक

Follow Us

आइची नागोया। एशियन गेम्स 2026 में मुक्केबाजी से भी खुशखबरी सामने आई है। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने फाइनल में जगह बना ली है और अब उनकी नजरें मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने पर होंगी। वहीं, प्रिया घंघस को सेमीफाइनल में हार मिली और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अब पुरुषों में कपिल पोखरिया से भी पदक की उम्मीद है। उनका सेमीफाइनल मुकाबला थोड़ी देर में खेला जाएगा।

लवलीना ने की जबरदस्त वापसी:
महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में लवलीना ने कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा को स्प्लिट डिसीजन से 3-2 से हराया। लवलीना को मुकाबले का पहला राउंड 2-3 से गंवाना पड़ा था। मुकाबला काफी नियंत्रित रहा और दोनों मुक्केबाजों ने संभलकर शुरुआत की। जजों का फैसला भी करीबी रहा। हालांकि, इसके बाद लवलीना ने अपनी रणनीति बदली और अगले दोनों राउंड अपने नाम कर मुकाबला जीत लिया। भारतीय मुक्केबाज ने आक्रामकता बढ़ाई और दूसरे राउंड में वापसी की। लवलीना ने अपने पंचों की गति और सटीकता बढ़ाते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाई। तीसरे राउंड में भी उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा और लगातार दो राउंड जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। दूसरे राउंड में लवलीना को पांचों जज ने 10-10 अंक दिए। वहीं, तीसरे राउंड में दो जज ने उन्हें 10 और तीन ने नौ अंक दिए। अब लवलीना फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी।

सितंबर में सीमेंट के दाम बढ़े, 7 रुपये महंगा हुआ बैग; अब क्या होगा आगे

प्रिया का सफर कांस्य पर थमा:
महिला 60 किग्रा वर्ग में भारत की प्रिया घंघस को सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रिया का सफर कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ। निशियो जिम्नेजियम में हुए मुकाबले में प्रिया ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की, लेकिन यांग ने अपने डिफेंस से भारतीय मुक्केबाज के कई हमलों को रोका। चीनी मुक्केबाज ने पहले राउंड में 3-2 और अगले दोनों राउंड में 4-1 के फैसले हासिल किए। प्रिया ने अंतिम राउंड में वापसी की कोशिश की, लेकिन यांग ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला 4-1 से अपने नाम कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में प्रिया का दबदबा रहा था:
सेमीफाइनल से पहले प्रिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा को 5-0 से हराया था। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दक्षिण कोरिया की दो बार की विश्व पदक विजेता ओह येओंजी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। प्रिया 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2026 एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

कांकेर सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, जंगल से नक्सल डंप और हथियार बरामद

अब कपिल पोखरिया की बारी:
भारतीय बॉक्सिंग अभियान में अभी एक और सेमीफाइनल बाकी है। पुरुष वर्ग में कपिल पोखरिया सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगे। लवलीना के फाइनल में पहुंचने और प्रिया के कांस्य पदक जीतने के बाद अब भारतीय प्रशंसकों की नजर कपिल के प्रदर्शन पर होगी।