एशियन गेम्स: नीरू-किनान ने मिक्स्ड ट्रैप में जीता गोल्ड, रिकॉर्ड के साथ रचा इतिहास

Follow Us

आइची नागोया। भारत की नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 34/40 का स्कोर किया, जो एशियन रिकॉर्ड है। इसके साथ ही भारत ने दिन का तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नीरू का दूसरा गोल्ड, किनान के साथ किया कमाल:
नीरू ढांडा के लिए यह एशियन गेम्स में दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने इससे पहले महिला ट्रैप स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतकर भारत के लंबे इंतजार को खत्म किया था। अब नीरू ने अनुभवी निशानेबाज किनान चेनाई के साथ मिलकर मिक्स्ड ट्रैप में भी सोना जीत लिया। 36 वर्षीय किनान ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक और स्वर्ण दिलाया।

दो घंटे में भारत की डबल गोल्ड जीत: चीन-कोरिया को हराकर तीरंदाजों ने रचा इतिहास

धीमी शुरुआत के बाद जोरदार वापसी:
नीरू की शुरुआत फाइनल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। वह अपने पहले दो शॉट चूक गईं और शुरुआती पांच शॉट में तीन निशाने चूक गए। हालांकि, इसके बाद भारतीय निशानेबाज ने शानदार वापसी की। नीरू और किनान ने अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर किया और फाइनल के अंत तक शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

34/40 के स्कोर से बनाया एशियन रिकॉर्ड:
नीरू और किनान ने फाइनल में 40 में से 34 निशाने सटीक लगाए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय जोड़ी ने नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इस स्पर्धा के फाइनल में एशियन रिकॉर्ड कतर के नाम था। कतर ने इसी साल जनवरी में 30 का स्कोर किया था। फाइनल में कतर ने 32/40 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चीन ने 23 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2026: लवलीना फाइनल में स्पिन, गोल्डन से एक कदम दूर, प्रिया को कांस्य पदक

तीरंदाजी के बाद शूटिंग में भी गोल्ड:
भारत के लिए एशियन गेम्स में बुधवार की शुरुआत शानदार रही। पहले महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में स्वर्ण जीता। इसके बाद चिकिथा तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की मिश्रित टीम ने भी कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड अपने नाम किया। अब नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने शूटिंग में तीसरा स्वर्ण भारत की झोली में डाल दिया है। बॉक्सिंग में प्रिया घंघस ने कांस्य पदक जीता है।

भारत के 57 पदक पूरे:
नीरू और किनान के स्वर्ण के बाद एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 57 हो गई है। भारत के खाते में अब 9 स्वर्ण, 21 रजत और 27 कांस्य पदक हैं। पदक तालिका में भारत एक स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 2 0 0 2
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 2 2
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 9 21 27 57

सितंबर में सीमेंट के दाम बढ़े, 7 रुपये महंगा हुआ बैग; अब क्या होगा आगे