राम मंदिर चंदा चोरी का मास्टरमाइंड कौन? SIT ने गृह सचिव को सौंपी शुरुआती गोपनीय रिपोर्ट

Follow Us

लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी है। लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत और कमेटी के सदस्यों द्वारा सौंपी गई इस रिपोर्ट को शासन ने बेहद गोपनीय बताया है। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने मीडिया से कहा कि यह तीन सदस्यीय SIT की शुरुआती रिपोर्ट है

जिसे गृह विभाग को दे दिया गया है। चूंकि जांच अभी जारी है और मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए इसके विवरण को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इस रिपोर्ट के बाद अब चंदा चोरी के मुख्य मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है