छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा, रायपुर में सुबह-शाम बढ़ने लगी गुलाबी ठंड

Follow Us

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। छह नवंबर को शहर में मौसम मुख्यतः साफ रहा। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे, जबकि कहीं हल्की धूप देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।

इन इलाकों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरायपाली में 3 सेंटीमीटर और कोंटा में 2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश में सक्रिय है ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा तापमान
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

० माना एयरपोर्ट रायपुर : 31.0 / 22.8

० बिलासपुर : 29.8 / 22.6

० पेंड्रा रोड : 29.6 / 18.4

० अंबिकापुर : 24.6 / 19.7

० जगदलपुर : 26.4 / 21.6

० दुर्ग : 28.2 / 20.2

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तापमान में गिरावट के साथ आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड का असर बढ़ सकता है।