ग्राम पंचायत अड़बंधा के सरपंच प्रतिनिधि एवं पंचो ने थामा कांग्रेस का हाथ,

Follow Us

विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस गमछा पहनाकर किया स्वागत

भाटापारा। भाजपा सरकार की कथित नाकामियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नाराजगी जताते हुए अड़बंधा क्षेत्र के सरपंच प्रतिनिधि रामबिलास बारले एवं पंचो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। विधायक इन्द्र साव के निवास कार्यालय में उपस्थित होकर कांग्रेस प्रवेश करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। विधायक इन्द्र साव ने नवप्रवेशी पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कांग्रेस में शामिल हुए सदस्यों ने भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठाते हुए रोजगार, महंगाई, युवाओं के भविष्य तथा जनहित से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर, आम जनता को राहत और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कार्यों की आवश्यकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। नवप्रवेशियों ने कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवप्रवेशी का स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरसिंह ठाकुर, मोहन गायकवाड़, हीरा साहू, दिनेश साहू, सादाब जालियावाला, कन्हैयासाहू एवं राजू साहू उपस्थित थे l