सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट है डलहौजी, इन खूबसूरत जगहों की सैर जरूर करें

Follow Us

नई दिल्ली। सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के घने जंगल और ठंडी हवाओं के बीच छुट्टियां बिताने का अपना ही मजा है। अगर आप भी इस विंटर सीजन में किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश का डलहौजी आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, शांत वादियां और ब्रिटिश दौर की इमारतें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

डलहौजी खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो शोर-शराबे से दूर परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनमें खज्जियार, पंचपुला, दैनकुंड पीक और कालाटोप खास हैं। सर्दियों में इन जगहों का नजारा बेहद आकर्षक हो जाता है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां ठंड काफी बढ़ जाती है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

अगर आप पहली बार डलहौजी जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे। यहां कैसे पहुंचें, ट्रेन और बस का किराया कितना है, फ्लाइट से जाना कितना सुविधाजनक है, कहां ठहरें और पूरे ट्रिप में कितना बजट रखना चाहिए? आइए जानते हैं डलहौजी की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी, ताकि आप कम बजट में भी अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकें।

CG Crime: ढाबे से चल रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

डलहौजी कैसे पहुंचें? जानिए ट्रेन, बस और फ्लाइट का रास्ता
ट्रेन से कैसे पहुंचें?
डलहौजी का सबसे नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन पठानकोट है, जो करीब 85-90 किलोमीटर दूर है। दिल्ली, लखनऊ और उत्तर भारत के कई शहरों से पठानकोट के लिए ट्रेनें मिल सकती हैं। स्टेशन पहुंचने के बाद बस या टैक्सी से डलहौजी जा सकते हैं। पठानकोट से टैक्सी का अनुमानित किराया 2000 रुपये से 3,500 रुपये तक हो सकता है। बस का किराया लगभग 150-250 रुपये प्रति व्यक्ति पड़ सकता है।

बस से कैसे पहुंचें?
दिल्ली से डलहौजी के लिए बस से यात्रा करना बजट में अच्छा विकल्प है। दिल्ली से हिमाचल रोडवेज और निजी बसों की सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। सामान्य बस का किराया लगभग 700-1,000 रुपे और वोल्वो या प्रीमियम बस का किराया करीब 1,500-2,500 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है। यात्रा में लगभग 11-14 घंटे लग सकते हैं। टिकट बुक करने से पहले उपलब्धता और वास्तविक किराया जरूर जांचें।

फ्लाइट से कैसे पहुंचें?
अगर आप समय बचाना चाहते हैं, तो फ्लाइट से गग्गल एयरपोर्ट (कांगड़ा) पहुंच सकते हैं। यह डलहौजी से करीब 110 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर डलहौजी पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से फ्लाइट का अनुमानित एकतरफा किराया 4,000-10,000 रुपये या उससे अधिक हो सकता है। फ्लाइट की उपलब्धता तारीख के हिसाब से बदलती है।

वेस्ट माइनिंग विवाद में एनएमडीसी की कार्रवाई, जनरल मैनेजर सुधांशु वर्मा निलंबित

डलहौजी में घूमने की 6 सबसे खूबसूरत जगहें

  • खज्जियार: डलहौजी से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित खज्जियार अपनी खूबसूरत घास के मैदानों और देवदार के जंगलों के लिए मशहूर है। इसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
  • दैनकुंड पीक: यहां से पहाड़ों और घाटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। फोटोग्राफी और छोटी ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह बेहतरीन जगह है।
  • कालाटोप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी: घने देवदार के जंगल और प्राकृतिक खूबसूरती इस जगह को खास बनाते हैं।
  • पंचपुला: यहां बहते झरने और पहाड़ी नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
  • बकरोटा हिल्स: यहां से डलहौजी और आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है।
  • सेंट जॉन चर्च: ब्रिटिश दौर की वास्तुकला देखने के लिए यह एक शानदार जगह है।

डलहौजी में कहां ठहरें और क्या खाएं?
डलहौजी में आपको बजट होटल, होमस्टे और लग्जरी रिसॉर्ट सभी तरह के विकल्प मिल जाएंगे। सामान्य बजट होटल का किराया लगभग रुपये 1,500-3,000 रुपये प्रति रात और अच्छे मिड-रेंज होटल का किराया 3,500-7,000 रुपये तक हो सकता है। पीक सीजन और बर्फबारी के दौरान कीमतें बढ़ सकती हैं। खाने की बात करें तो यहां आपको उत्तर भारतीय, पंजाबी और हिमाचली भोजन आसानी से मिल जाएगा। हिमाचली मदरा, सिड्डू, बाबरू और गर्मागर्म मैगी जरूर ट्राई करें। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति का रोजाना खाने का खर्च 500-900 रुपये तक हो सकता है।

CG Crime: गहने गिरवी रखकर निवेश किए 48.90 लाख, रकम दोगुनी करने का लालच देकर भाई ने की धोखाधड़ी

कितने दिन में घूम सकते हैं डलहौजी?
डलहौजी और आसपास की प्रमुख जगहों को घूमने के लिए 2 से तीन दिन की ट्रिप पर्याप्त हो सकती है।

  • पहला दिन: डलहौजी पहुंचें, होटल में चेक-इन करें और गांधी चौक, मॉल रोड और सेंट जॉन चर्च घूमें।
  • दूसरा दिन: खज्जियार, कालाटोप और दैनकुंड पीक घूमने का प्लान बनाएं।
  • तीसरा दिन: पंचपुला और बकरोटा हिल्स घूमकर वापसी की तैयारी करें।

डलहौजी ट्रिप का पूरा खर्च कितना आएगा?
दिल्ली से यात्रा शुरू करने वाले दो लोगों के लिए 2-3 दिन का अनुमानित बजट इस प्रकार हो सकता है-

  • आने-जाने का किराया यानी परिवहन खर्च लगभग 1500 रुपये से 3500 रुपये तक आ सकता है।
  • पठानकोट से स्थानीय टैक्सी या बस से सफर पर लगभग 500 रुपये से 3000 रुपये तक खर्च आ सकता है।
  • होटल में दो रात ठहरने पर 2000 से 6000 रुपये व्यय करने पड़ सकते हैं।
  • खाने-पीने से स्थानीय स्थलों में घूमने का खर्च लगभग 3000 रुपये तक आ सकता है।
  • ट्रिप का कुल अनुमानित खर्च 7 हजार से 10000 रुपये तक आ सकता है।
  • यह बजट ट्रेन से आने-जाने और सामान्य होटल में ठहरने के हिसाब से है। फ्लाइट, निजी कैब और लग्जरी होटल लेने पर खर्च बढ़ सकता है।

सर्दियों में डलहौजी जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान:

  • गर्म कपड़े, जैकेट, दस्ताने, ऊनी टोपी और अच्छे ग्रिप वाले जूते जरूर रखें।
  • बर्फबारी के दौरान दैनकुंड और खज्जियार जाने वाली सड़कों की स्थिति पहले जांच लें।
  • पहाड़ी रास्तों पर रात में ड्राइविंग करने से बचें।
  • होटल की बुकिंग पहले से कर लें, खासकर क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान।
  • मौसम खराब होने पर अपनी यात्रा में एक अतिरिक्त दिन का विकल्प रखें।
    कब जाएं: दिसंबर के आखिरी सप्ताह से फरवरी तक बर्फ देखने की संभावना रहती है, लेकिन बर्फबारी की कोई गारंटी नहीं है। जनवरी में संभावना बेहतर हो सकती है।