०संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
रायपुर। राजधानी रायपुर में संविधान, लोकतंत्र एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित “संविधान रक्षा मार्च – वोट बचाओ, देश बचाओ में एनएसयूआई के साथियों के साथ सहभागिता की। इस दौरान संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया। आज आवश्यकता है कि युवा शक्ति आगे आकर संविधान और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा के लिए हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। वोट की ताकत और जनता के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने का हमारा संकल्प अटूट है।
