रायपुर में संविधान रक्षा मार्च का आयोजन, वोट और नागरिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से “संविधान रक्षा मार्च – वोट बचाओ, देश बचाओ” का आयोजन किया गया। इस मार्च में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की गई। इस दौरान संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में युवाओं से संविधान और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि वोट की ताकत और जनता के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना सभी की जिम्मेदारी है। मार्च के माध्यम से संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।