डेंगू के कारण नाहिद राणा दक्षिण अफ्रीका टी-20 से हो सकते है बाहर

Follow Us

ढाका। बंगलादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा डेंगू होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरु होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
बंगलादेश क्रिकट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारी ने बताया कि राणा को गुरुवार रात एवरकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उनकी प्लेटलेट बहुत कम हो गयी थी। अधिकारी ने कहा, “वह (राणा) एवरकेयर में भर्ती हैं और उन्हें डेंगू होने का पता चला है। उन्हें ठीक होने में कम से कम तीन सप्ताह लगेंगे क्योंकि डेंगू के कारण आपका शरीर बहुत कमज़ोर हो जाता है।”

लैथम और ब्लंडन के अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने बनाये पांच विकेट पर 246

यह नया झटका तब लगा है जब टीम मैनेजमेंट लंबे समय के बाद राणा की प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी का इंतजार कर रहा था। राणा, जो लैब्रम टियर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए थे, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद घर लौटे थे। जुलाई में बंगलादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान उन्हें ग्रेड 2 साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया का अगला दौरा, एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट छोड़ना पड़ा।

नाथन लियोन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से हो सकते है बाहर

इसके बाद रिहैबिलिटेशन के दौरान राणा को ग्लूट में नई चोट लग गई, जिससे वह यूएई में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुई ट्राई-सीरीज़ से बाहर हो गए। लेब्रम टियर के कारण वह बाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट से भी बाहर हो गए थे।