सावन के पहले सोमवार को करें ये आसान उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की असीम कृपा -दूर होंगी बाधाएं

Follow Us

नई दिल्ली। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस वर्ष सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। मान्यता है कि, इस दिन पूरे विधि-विधान और श्रद्धा से की गई शिव-पार्वती की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय:
1. दूध और खीर का अभिषेक: शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। केसर मिश्रित खीर का भोग लगाने से नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।
2. व्रत और सात्विकता: सावन सोमवार का व्रत रखने से ग्रह-नक्षत्रों के दुष्प्रभाव कम होते हैं। इस दौरान मांस-मदिरा से दूर रहकर सात्विक जीवनशैली अपनाएं।
3 .प्रिय वस्तुओं का अर्पण: भोलेनाथ को भांग, धतूरा और बेलपत्र बेहद प्रिय हैं। बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर अर्पित करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
4. महामृत्युंजय मंत्र का जाप: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और निरोगी काया की प्राप्ति होती है। यदि कोई लंबे समय से बीमार हो, तो जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।
5. माता पार्वती की विशेष पूजा: करियर में सफलता और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए माता पार्वती को चांदी की बिछिया या पायल अर्पित करें। इससे धन लाभ के नए मार्ग खुलते हैं।