बेंगलुरु। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज यहाँ के सर एम विश्वश्वरैया टर्मिनल से बेंगलुरु- मुंबई वंदे भारत शयनयान एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन देश की तीसरी और कर्नाटक की पहली वंदे भारत शयनयान एक्सप्रेस होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बंदे भारत शयनयान एक्सप्रेस (27652 ) बेंगलुरु से शाम सात बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11बजकर 55 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन संख्या 27651 के रूप में रात में आठ बजकर 10 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से रवाना होगी और अगले दिन मध्याह्न 12:00 बजे बेंगलुरु के एसएमवीटी) पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच 1118 किलोमीटर की दूरी करीब 16 घंटे में तय करेगी। अभी तक इन दोनों शहरों के बीच ट्रेन से सफल करने पर 22 से 24 घंटे लगते हैं। इस तरह से इस ट्रेन के जरिये यात्री करीब आठ घंटे कम समय में सफर कर पाएंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस ट्रेन में 16 कोच होंगे और एक साथ 823 यात्री सफर कर सकेंगे। इनमें 11 कोच थर्ड एसी (3 टियर), चार कोच सेकंड एसी (2 टियर) और एक कोच फर्स्ट एसी का होगा।
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा, दिल्ली में 10 रुपये बढ़ी कीमत
प्राप्त जानकारी के अनुसार थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 सीटें उपलब्ध होंगी। इस तरह ट्रेन में अलग-अलग श्रेणियों के यात्रियों के लिए सोने और आराम से सफर करने की सुविधा मिलेगी। विशेष बात यह है कि यह ट्रेन दोनों तरफ़ से रात में प्रस्थान करेगी और अगले दिन मध्याह्न में अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
यह ट्रेन में यात्रियों के आराम और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। बेहतर कुशनिंग वाली आरामदायक बर्थ, कोचों के बीच आने-जाने के लिए वेस्टिब्यूल, ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन से आरामदायक सफर, शोर और झटकों को कम करने की व्यवस्था, कवच सुरक्षा प्रणाली, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम, साफ-सफाई बनाए रखने के लिए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक, आधुनिक नियंत्रण और सुरक्षा सुविधाओं वाला ड्राइवर केबिन, एयरोडायनामिक डिजाइन इस ट्रेन की प्रमुख खूबियां हैं।
13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को राहुल गांधी ने दी शुभकामना
