13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को राहुल गांधी ने दी शुभकामना

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी है। आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप का आज स्थापना दिवस है।

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित हुए नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारी

गांधी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए संदेश में कहा कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं ने भारत की आत्मा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कामना की कि ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश निरंतर प्रगति करें, समृद्ध हों और एक अधिक एकजुट राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते रहें। राहुल गांधी ने अपने संदेश के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन क्षेत्रों की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक समृद्धि देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करती रहेगी।

मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर छह राज्यों को दीं शुभकामनाएं