“अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर अरुण वोरा ने नर्सों को दी शुभकामनाएं, आईपी मिश्रा का किया सम्मान”

Follow Us

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर शंकराचार्य अस्पताल पहुंचकर नर्सों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सेवा भाव, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहकर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करती हैं। उनका धैर्य, संवेदनशीलता और अथक परिश्रम समाज के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम के दौरान अरुण वोरा ने शंकराचार्य अस्पताल एवं कॉलेज के संस्थापक आईपी मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शंकराचार्य संस्थान लगातार जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अरुण वोरा ने सभी नर्सों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज हमेशा उनके समर्पण और सेवा भावना का ऋणी रहेगा।