दीपावली की छुट्टियों में मेकाहारा की ओपीडी दो दिन बंद, इमरजेंसी में मिलेगा ईलाज

Follow Us

अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट, दवाइयों से लेकर जीवनरक्षक उपकरणों तक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर। दीपावली के दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। त्योहार के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नियमित ओपीडी दो दिनों तक बंद रहेगी, लेकिन आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। सभी विभागों को आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान किसी मरीज को तत्काल इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े।

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी की तैयारी प्रभावित, किसानों की बढ़ी परेशानी : कांग्रेस

जानिए कब बंद और कब खुलेगी ओपीडी
मेकाहारा में 7 नवंबर को छोटी दीपावली के दिन नियमित ओपीडी संचालित होगी। इसके बाद 8 नवंबर रविवार और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवकाश के चलते ओपीडी बंद रहेगी। 10 नवंबर मंगलवार से नियमित ओपीडी सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी।

इमरजेंसी में नहीं होगी छुट्टी
ओपीडी बंद रहने के बावजूद अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थिति में मरीजों को 24 घंटे उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।