o साजा बीएमओ ने आम जनता, युवाओं एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक सेवा समर्पण मानवता के लिए रक्त दान करने की अपील,
साजा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साजा में 23 सितंबर 2026, बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम नागरिकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सीएचसी साजा में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर आम जनता, युवाओं, कॉलेज एवं स्कूल से जुड़े लोगों, शासकीय कर्मचारियों तथा अन्य इच्छुक एवं पात्र नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
बीएमओ डॉ. अश्विन कुमार वर्मा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने वाली मदद साबित हो सकता है। दुर्घटना में घायल मरीजों, प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली महिलाओं, रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों तथा खून की कमी से पीड़ित अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता, इसकी पूर्ति केवल स्वस्थ एवं इच्छुक लोगों द्वारा किए गए रक्तदान से ही संभव है। इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक को मानवता के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया अहम निर्देश: एसटी कर्मचारियों की पदोन्नति पर स्पष्ट किया नियम
बीएमओ डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक रक्तदाताओं से 23 सितंबर को सीएचसी साजा पहुंचकर रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान सामुदायिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से शिविर को सफल बनाया जा सकता है,
