भाटापारा/बलौदाबाजार। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 13 उपार्जन केंद्र जहां अप्रत्याशित कमी एवं अनियमितता पाई गई थी उन उपार्जन केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर एवं उपार्जन केंद्र प्रभारियों पर प्रशासनिक कार्यवाही की गई है एवं इस वर्ष धान खरीदी कार्य से पृथक रखा गया है।
खाद्य अधिकारी पुनित वर्मा ने बताया कि विगत वर्ष धान खरीदी मे लापरवाही बरतने वाले ऐसे 9 प्रभारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया है एवं शेष 4 अन्य के विरुद वसूली की कार्यवाही की जा रही है l इनमे मनोहरा, केसली, कामता, निपनिया, बिटकुली, खैरा, सिंगारपुर, कर्मदा, छेरकापुर, छेरकापुर, खरतोरा, करहीबाजार, मोहभटटा उपार्जन केंद्र के कर्मचारी हैं।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी 15 नवम्बर से शुरु होने वाले धान खरीदी में सम्पूर्ण तैयारी कर ली जाए। धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए।धान खरीदी में गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
