नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

जांजगीर। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने के मामले में जांजगीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भुवन साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 6 खोरसी, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 862/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बालिका की लगातार पतासाजी की और उसे सकुशल बरामद कर लिया।

ईस्ट जोन विश्वविद्यालयीन जूडो स्पर्धा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन,3 पदक किए अपने नाम

विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी भुवन साहू ने बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।