रायपुर में गांजा के साथ पति-पत्नी और नाबालिग गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री के नशामुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के सौदागरों पर एक और निर्णायक प्रहार किया है। थाना टिकरापारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 1 पुरुष, 01 महिला एवं 1 अपचारी बालिका को 15.431 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ रंगेहाथ धरदबोचा है।सरकार पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप कुमार पटेल के सख्त निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई को मुखबिर से अचूक सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड भाठागांव स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर के सामने कुछ संदिग्ध लोग भारी मात्रा में गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना को अति-गंभीरता से लेते हुए सहायक उप निरीक्षक शिवशंकर तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी की गई। मौके से मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार 01 पुरुष, 01 महिला व 01 नाबालिग को *धर दबोचा* गया। *गहन तलाशी* के दौरान उनके संयुक्त कब्जे से लाल रंग के पिट्ठू बै में खाकी टेप से व्यवस्थित रूप से पैक किया हुआ 15.431 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा गिरफ्तार दंपति ने सनसनीखेज कबूलनामा किया कि साथ मौजूद नाबालिग बालिका उनकी कोई रिश्तेदार नहीं है। उसे महज कानून की आंखों में धूल झोंकने और पुलिस चेकिंग के दौरान सहानुभूति बटोरने के उद्देश्य से ‘परिवार’ का सदस्य बनाकर लाया गया था। मासूम बच्चों का नशे के कारोबार में दुरुपयोग* की यह घिनौनी साजिश रायपुर पुलिस की चौकस निगाहों से बच न सकी। गिरफ्तार तस्कर हंस राज पिता निहाल सिंह, उम्र 38 वर्ष

स्थायी पता: ग्राम कंवरका, पोस्ट पिन्गोरे, थाना हसनपुर, जिला पलवल, हरियाणा वर्तमान पता: छोटी लाइन, पंसारी मोहल्ला, गोपतेश्वर मंदिर के पास, जबलपुर (म.प्र.) सोनिया गुज्जर उर्फ सोनू पति हंस राज, उम्र 27 वर्ष स्थायी पता ग्राम कंवरका, पोस्ट पिन्गोरे, थाना हसनपुर, जिला पलवल, हरियाणा वर्तमान पता छोटी लाइन, पंसारी मोहल्ला, गोपतेश्वर मंदिर के पास, जबलपुर (म.प्र.) .अपचारी बालिका पहचान गोपनीय, किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण में कानूनी शिकंजा तीनों के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 542/2026, धारा 20(बी) स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दंपति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अपचारी बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। T