जिला पंचायत सभापति श्रीकांत राजा जायसवाल ग्राम बोरसी एवं गोढ़ी-एस में आयोजित मड़ई मातर में हुए शामिल 

Follow Us

भाटापारा। इस अवसर पर जायसवाल ने ग्रामवासियों से भेंट कर मड़ई मातर की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मड़ई मातर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, आस्था और भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन गांव की परंपरा को सशक्त करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण के लिए मतदान शुरु