भाटापारा। नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा पिछले वर्ष से अभिनव पहल प्रारंभ की गयी है जिसके तहत दीपावली के अवसर पर डगर डगर उजियारा अभियान संचालित करते हुए चंहुओर उजियारा का संदेश प्रसारित किया जाता है,इस वर्ष भी महालक्ष्मी पूजन दिवस के दिन प्रारंभ हुए अभियान का समापन यज्ञस्थल मे भव्य दीपोत्सव के साथ हुआ।महालक्ष्मी पूजन दिवस के दिन आस्था के स्थलों मंदिरों तालाबों एवं कुएं मे दीप अर्पण तथा दूसरे दिन प्रमुख चौक चौराहों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों मे दीप अर्पण करने के पश्चात यज्ञ स्थल मे भव्य दीपोत्सव आयोजन एवं दीपावली मिलन के रुप मे अभियान का समापन हुआ,
भारतीय ऑटो बाजार में जबरदस्त उछाल, कारों से लेकर स्कूटर तक की बिक्री में तेजी
हनुमान लला के पूजन अर्चन के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके उपरांत ललित तिवाड़ी एवं मोहन लाल वर्मा की सुरमई भजन प्रस्तुति से समूचा वातावरण भक्तिभाव से सराबोर हो गया।पूजन अर्चन हनुमान चालीसा पाठ एवं भजनों की मनोहारी प्रस्तुति के साथ ही उल्लेखनीय पहलू रही यज्ञस्थल मे विराट दीपों की कतार जिससे समूचा यज्ञस्थल परिक्षेत्र जगमग नजर आया साथ ही साथ भव्य आतिशबाजी का नजारा आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाते हुए प्रतीत हुए।
अब नहीं आएंगे फर्जी कॉल और मैसेज! TRAI ने 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट
दीपों के जरिए लिखे जय श्री राम एवं मनोहारी रंगोली भी अहम आकर्षण का केन्द्र रही मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित भव्य दीपोत्सव एवं दीपावली मिलन का समापन उपस्थित जनों द्वारा एक दूसरे को दीप महापर्व की बधाई देने एवं प्रसादी वितरण से हुआ आयोजन मे श्याम सुंदर पुरोहित शंकरलाल सोनी संजय तिवारी डाॅ वाय पी सोनी,गिरधर गोपाल शर्मा अजय तिवारी, राजेन्द्र ओझा,भूमेश पाण्डेय, सक्षम मिश्रा माणिकचन्द्र यादव सुरेश यादव रवि केसरवानी , सरिता रानी शर्मा किरण पाण्डेय मुस्कान शर्मा महक शर्मा, मीत शर्मा,माही शर्मा रोचक पाण्डेय, खुशी पाण्डेय आदि की अहम भागीदारी सहित बड़ी संख्या मे नागरिक गण उपस्थित रहे।
