राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण के लिए मतदान शुरु

Follow Us

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे एवं अंतिम चरण में 25 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्वक शुरु होने के बाद हल्की ठंड के बीच मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ और धीरे धीरे कतारे लगने लगी हैं।

गांजा तस्करी मामले में फरार अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव के इस अंतिम चरण में बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चुरु, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सलूंबर, सीकर एवं टोंक जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में एक करोड़ पांच लाख 94 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

राष्ट्रीय पक्षी अवलोकन दिवस पर जी.एन.ए. कॉलेज भाटापारा में विविध गतिविधियों का आयोजन

इनमें 54 लाख 88 हजार 275 पुरुष एवं 51 लाख पांच हजार 951 महिला मतदाता और 59 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 11 हजार 905 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इन जिलों में जिला परिषदों के 382 वार्डों में 1322 प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह इन जिलों की 116 पंचायत समितियों में 2142 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए सात हजार 521 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।