मां के सम्मान पर सीएम विष्णुदेव साय का भावुक संदेश, साझा की कविता और वीडियो

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां के सम्मान और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो साझा किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ मां की ममता, करुणा और त्याग को दर्शाती कविता की पंक्तियां भी लिखीं। उनका संदेश ऐसे समय सामने आया है, जब इंदौर में 19 सितंबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है।

सीएम साय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मां ममता और करुणा का स्वरूप हैं और उनके चरणों में पूरा संसार समर्पित है। उन्होंने किसी राजनीतिक व्यक्ति का नाम लिए बिना मां के प्रति सम्मान और मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। इस बीच भाजपा नेताओं ने इंदौर के कार्यक्रम में हुई प्रस्तुति को लेकर आपत्ति जताई और इसे प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के सम्मान से जोड़कर सवाल उठाए हैं, जबकि दूसरी ओर इस पर अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कवि ओम व्यास की मां पर केंद्रित काव्य रचना का वीडियो भी साझा किया। संदेश में मां के त्याग, ममता और वात्सल्य को भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए सम्मान की बात कही गई है।