रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि पवन साय छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को सशक्त और गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उन्हें कुशल संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीएम साय ने लिखा कि पवन साय की कर्मनिष्ठा, सरलता और नेतृत्व क्षमता के कारण संगठन लगातार मजबूत और सक्रिय हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए पवन साय के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पवन साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
