रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचेंगे। यहां वे मैरिज गार्डन में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में धमतरी पहुंचेंगे, जहां पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। दौरे के दौरान सीएम साय का लोहरसी सर्किट हाउस में भी कुछ समय रुकने का कार्यक्रम तय किया गया है। यहां दोपहर 3:25 बजे से 3:55 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद शाम करीब 4:05 बजे सीएम साय धमतरी से रवाना होंगे। वहीं सीएम साय के दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
