नई दिल्ली। निमोनिया फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जिसे अक्सर लोग सामान्य सर्दी-जुकाम या खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकती है। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए निमोनिया का संक्रमण अधिक खतरनाक माना जाता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हुए होते हैं।
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के अनुमानों के मुताबिक, वर्ष 2023-24 में दुनियाभर में निमोनिया के कारण करीब 25 लाख लोगों की मौत हुई, जिनमें लगभग 6.10 लाख बच्चे पांच साल से कम उम्र के थे। इस बीमारी में फेफड़ों की छोटी वायु थैलियों में सूजन आ जाती है और उनमें तरल पदार्थ या मवाद भर सकता है। इससे बच्चों को सांस लेने में परेशानी और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने का खतरा रहता है। ऐसे में इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।
6 लाख से ज्यादा बच्चों की गई जान:
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के अनुमानों के मुताबिक निमोनिया दुनिया में मौतों का एक बड़ा कारण बना हुआ है। फेफड़ों को संक्रमित करने वाली यह बीमारी हर साल लाखों लोगों की जिंदगी छीन रही है।
- वर्ष 2023-24 में निमोनिया से दुनियाभर में करीब 25 लाख लोगों की मौत हुई।
- इनमें लगभग 6.10 लाख बच्चे पांच साल से कम उम्र के थे।
इसमें फेफड़ों के भीतर मौजूद छोटी-छोटी वायु थैलियों यानी एल्वियोली में सूजन आ जाती है। कई बार इन थैलियों में तरल पदार्थ या मवाद भर जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसके कारण मरीज को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। संक्रमण बैक्टीरिया, वायरस और कुछ मामलों में फंगस के कारण भी हो सकता है। स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया बैक्टीरिया को इसका प्रमुख कारण माना जाता है।
निमोनिया के खतरों के बारे में जान लीजिए:
निमोनिया फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण है, जो मुख्य रूप से बैक्टीरिया, वायरस और कुछ मामलों में फंगस के कारण होता है। इस बीमारी में फेफड़ों के भीतर मौजूद छोटी-छोटी वायु थैलियों (एल्वियोली) में सूजन आ जाती है।
- निमोनिया होने पर तेज बुखार, खांसी, बलगम, सीने में दर्द, ठंड लगना और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- कुछ मरीजों में थकान, कमजोरी और भूख कम लगने की शिकायत भी होती है।
- यह संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के जरिए फैल सकता है।
- समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार जरूरी है, क्योंकि गंभीर स्थिति में निमोनिया के कारण रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है।
सोनिया, खरगे ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले नेहरू का सपना आत्मविश्वास भरा प्रगतिशील भारत
बच्चों में निमोनिया को क्यों माना जाता है खतरनाक?:
निमोनिया छोटे बच्चों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकता है। खासतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में इस संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, क्योंकि इस उम्र में उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं हुई होती है।
- बच्चों में निमोनिया होने पर तेज सांस चलने, छाती के अंदर धंसने, खांसी, बुखार और दूध पीने में परेशानी जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
- गंभीर संक्रमण की स्थिति में शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे बच्चे की जान को खतरा रहता है।
- नवजात और कुपोषित बच्चों में जोखिम अधिक हो सकता है। इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- टीकाकरण, पर्याप्त पोषण और साफ-सफाई से इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

