सीएम साय भोपाल में शिवराज सिंह की मां को देंगे श्रद्धांजलि, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता स्वर्गीय काशीबाई की तेरहवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन में किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड: रायपुर समेत कई जिलों में बदला मौसम, गर्म कपड़ों का दौर शुरू

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे। यहां वे दिवंगत काशीबाई को श्रद्धांजलि देने के बाद दोपहर 2:10 बजे भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे। भोपाल से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे मीडिया से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

दीपावली उत्सव में पटाखों का इस्तेमाल कितना जरूरी या गैर जरूरी?- रंजन श्रीवास्तव