सुदूर गांवों तक पहुंची कांकेर पुलिस की पहल, युवाओं को बांटे बस्तर फाइटर भर्ती के आवेदन फॉर्म

Follow Us

थाना प्रभारी सुनील दुबे ने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी, धोखाधड़ी से बचने किया जागरूक

दुर्गूकोंदल। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और बस्तर फाइटर भर्ती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में दुर्गूकोंदल थाना प्रभारी सुनील दुबे ग्राम बांगाचार क्षेत्र के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचे और युवाओं को बस्तर फाइटर भर्ती के आवेदन फॉर्म वितरित किए।

इस दौरान थाना प्रभारी सुनील दुबे ने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवेदन फॉर्म भरने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को बताया कि पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए सही जानकारी प्राप्त करना और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 19 नवम्बर को सुहेला आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से दलालों और ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की समझाइश दी। साथ ही कहा कि भर्ती में नौकरी दिलाने या चयन कराने का झांसा देकर यदि कोई व्यक्ति पैसों की मांग करता है तो उसके झांसे में न आएं और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।

थाना प्रभारी ने युवाओं को मेहनत, लगन और तैयारी के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से सुदूर गांवों के युवाओं तक भर्ती संबंधी जानकारी पहुंच रही है और उन्हें रोजगार के अवसरों से जुड़ने का प्रोत्साहन मिल रहा है।