रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 8 दिनों की CBI रिमांड आज खत्म हो रही है। दिल्ली में लगातार पूछताछ के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) आज उसे रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।
सीएम साय भोपाल में शिवराज सिंह की मां को देंगे श्रद्धांजलि, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई पिछले आठ दिनों से सौरभ चंद्राकर से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अब उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इस दौरान जांच एजेंसी आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड: रायपुर समेत कई जिलों में बदला मौसम, गर्म कपड़ों का दौर शुरू
वहीं, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भूमिका पर भी नजर बनी हुई है। चर्चा है कि CBI की रिमांड खत्म होने के बाद ED अपने वारंट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकती है। अब सबकी नजर रायपुर की स्पेशल कोर्ट पर टिकी है कि अदालत सौरभ चंद्राकर को लेकर क्या फैसला सुनाती है और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई क्या होती है।
