छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड: रायपुर समेत कई जिलों में बदला मौसम, गर्म कपड़ों का दौर शुरू

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहले गुलाबी ठंड के बाद अब पूरी तरह से ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंड लग रही है। राजधानी रायपुर में शाम पांच बजे से सुबह नौ बजे तक ठंड देखी जा रही है। बाकी अन्य जिलों में भी ठंड शुरू हो गई है। बस्तर और सरगुजा संभाग के पहाड़ी इलाके वाले जिलों में ठंड बढ़ती जा रही है। इस वजह से लोग गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिये हैं।

आगामी पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड की रफ्तार बढ़ने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव देखा जा रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं हैं। इन हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा और न्यूनतम पारा बढ़ सकता है।

दीपावली उत्सव में पटाखों का इस्तेमाल कितना जरूरी या गैर जरूरी?- रंजन श्रीवास्तव

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम:
दिवाली से पहले से ही प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया था। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जानें रायपुर के मौसम का हाल?:
11 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादल तो कहीं हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहा। आज 12 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.06 डिग्री सेल्सियस और 13.03 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में)
निरंक

सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय:
एक द्रोणिका दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, समुद्र तल से 3.1 km की ऊंचाई पर स्थित है।

देखें इन जिलों का तापमान:
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।

आज है कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…