कबीरधाम पुलिस ने चार स्थायी गिरफ्तारी वारंट किए तामील, वारंटियों को न्यायालय में किया पेश

Follow Us

पंडरिया, कुकदूर और सिंघनपुरी पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली को दी जा रही प्राथमिकता

कवर्धा। कबीरधाम जिले में लंबित स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में पंडरिया, कुकदूर और सिंघनपुरी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील किए हैं। पुलिस ने चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पंडरिया पुलिस ने ग्राम सरईहा निवासी 35 वर्षीय विश्राम यादव, पिता सुकुतराम यादव के विरुद्ध जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील कर उसे गिरफ्तार किया।

वहीं थाना कुकदूर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें ग्राम आमाटोला निवासी 45 वर्षीय ज्ञान सिंह उर्फ प्रेम बैगा, पिता घुंडू बैगा तथा ग्राम तेलियापानी लेदरा निवासी 22 वर्षीय बुटिया उर्फ रामस्वरूप बैगा, पिता मंगलू बैगा शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इसी प्रकार थाना सिंघनपुरी पुलिस ने ग्राम खैरवा, पोस्ट कोयलारी निवासी 35 वर्षीय दौलत साहू, पिता बंशी साहू के विरुद्ध जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

नई दिल्ली में नि:शुल्क UPSC कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 नवंबर

लंबित मामलों में न्यायालयीन कार्रवाई को मिलेगी गति
कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयों से प्राप्त लंबित स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए संबंधित वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारंटों की तामिली से न्यायालय में संबंधित व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी, जिससे लंबित प्रकरणों की सुनवाई और आगामी न्यायालयीन कार्रवाई को गति मिलेगी। जिले में शेष लंबित वारंटों की तामिली के लिए भी अभियान जारी रहेगा।