नई दिल्ली में नि:शुल्क UPSC कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 नवंबर

Follow Us

बीजापुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा CG-ACE योजना 2026 के शिखर (भाग-1) अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति 150 सीट, अनुसूचित जाति 60 सीट एवं अन्य पिछड़ा वर्ग 80 सीट के पात्र अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी/कोचिंग कराई जाएगी।

योजना के अंतर्गत कुल 290 सीटें स्वीकृत हैं, जिसमें प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट ttps://hmstribal.cg.nic.in पर जाकर निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 (सोमवार), रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अवधि 01 दिसंबर से 04 दिसंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक तथा प्राक्चयन परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

योजना की नियमावली, पात्रता, परीक्षा केंद्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://hmstribal.cg.nic.inअवलोकन कर सकते हैं।