नारियल तोड़ने में माहिर निकला भालू, वीडियो हुआ वायरल

Follow Us

o इंसानों की तरह नारियल का स्वाद लेने की कोशिश, वीडियो देखकर लोग बोले-‘भालू भी निकला बड़ा शौकीन!’

नरहरपुर। जंगल और रिहायशी इलाकों के आसपास लगातार नजर आ रहे भालुओं के बीच अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वायरल वीडियो में एक भालू नारियल को तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। भालू बड़े इत्मीनान से नारियल को अपने कब्जे में लेकर उसे तोड़ने में जुटा हुआ दिखाई देता है। वीडियो में भालू पहले नारियल को सूंघता और इधर-उधर करता नजर आता है, इसके बाद अपने तरीके से नारियल तोड़ने की कोशिश करता है। काफी मशक्कत के बाद नारियल के साथ उसकी जद्दोजहद का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देवीनवागांव का प्राचीन गणेश मंदिर आज भी आस्था का केंद्र, बुजुर्गों के पास जुड़ी हैं वर्षों पुरानी मान्यताएं

वीडियो देखने वाले लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई भालू की ‘नारियल तोड़ने की कला’ देखकर हैरान है तो कोई इसे भालू की समझदारी बता रहा है। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘भालू को भी पता है नारियल में कुछ स्वादिष्ट जरूर मिलेगा।’ गौरतलब है कि नरहरपुर क्षेत्र में इन दिनों भालुओं की गतिविधियां लगातार चर्चा में हैं। कभी भालू रिहायशी इलाकों के आसपास नजर आ रहे हैं तो कभी घरों और सामान को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में नारियल तोड़ते भालू का यह वीडियो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

राजपुर के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस गमछा पहनाकर किया स्वागत